DrSkincliniq Haldwani: सिर पर बाल कम हैं या गंजेपन से छुटकारा चाहिए तो ये ज़रूर पढ़ें !
यहां बताई गई बातें, इलाज के तरीके और खुराक की जो सलाह दी जाती है, वो विशेषज्ञों के अनुभव पर आधारित है. किसी भी सलाह को अमल में लाने से पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर पूछें. -हेयर ट्रांसप्लांट एक ऐसी टेक्नीक है जिसमें जिंदा टिश्यू (ऊतक) एक जगह से निकालकर दूसरी जगह प्लांट किया जाता है -सिर के पीछे और साइड के बाल जल्दी गिरते नहीं हैं -सिर के सामने और बीच के बाल जल्दी गिर सकते हैं, गंजापन हो सकता है -गंजापन जहां नहीं होता, वहां के बालों को लेकर जहां स्किन खाली होती है, वहां लगाएं जाते हैं -मकसद होता है कि खोपड़ी की स्किन भर जाए और खाली न दिखें कैसे किया जाता है हेयर ट्रांसप्लांट? -अगर सिर के पीछे बाल कम होते हैं तो बाल दाढ़ी से निकाले जाते हैं -कई बार शरीर के बाकी हिस्सों से भी बाल निकाले जाते हैं, पर वो इतना असरदार नहीं होता -बालों को पूरा रूट से निकाला जाता है -स्किन समेत निकाला जाता है -उसी को सिर पर मौजूद खाली जगह पर लगाया जाता है पर बहुत ध्यान देकर -पतले बाल कहां जाएंगे, मोटे बाल कहां जाएंगे, डबल बाल कहां जाएंगे इस बात को ध्यान में रखा जाता है -सामने के बाल बहुत पतले और सिंगल होते हैं ...