DrSkincliniq Haldwani: सिर पर बाल कम हैं या गंजेपन से छुटकारा चाहिए तो ये ज़रूर पढ़ें !
-हेयर ट्रांसप्लांट एक ऐसी टेक्नीक है जिसमें जिंदा टिश्यू (ऊतक) एक जगह से निकालकर दूसरी जगह प्लांट किया जाता है
-सिर के पीछे और साइड के बाल जल्दी गिरते नहीं हैं
-सिर के सामने और बीच के बाल जल्दी गिर सकते हैं, गंजापन हो सकता है
-गंजापन जहां नहीं होता, वहां के बालों को लेकर जहां स्किन खाली होती है, वहां लगाएं जाते हैं
-मकसद होता है कि खोपड़ी की स्किन भर जाए और खाली न दिखें
कैसे किया जाता है हेयर ट्रांसप्लांट?
-अगर सिर के पीछे बाल कम होते हैं तो बाल दाढ़ी से निकाले जाते हैं
-कई बार शरीर के बाकी हिस्सों से भी बाल निकाले जाते हैं, पर वो इतना असरदार नहीं होता
-बालों को पूरा रूट से निकाला जाता है
-स्किन समेत निकाला जाता है
-उसी को सिर पर मौजूद खाली जगह पर लगाया जाता है पर बहुत ध्यान देकर
-पतले बाल कहां जाएंगे, मोटे बाल कहां जाएंगे, डबल बाल कहां जाएंगे इस बात को ध्यान में रखा जाता है
-सामने के बाल बहुत पतले और सिंगल होते हैं
-इस बात का ध्यान देना होता है कि इन बालों को निकालकर कहां लगाया जाएं
-पीछे के बाल थोड़ा डार्क होते हैं, इसलिए देखना पड़ता है उन्हें कहां लगाया जाए
-हेयर ट्रांसप्लांट बहुत प्लानिंग के साथ करना पड़ता है
-40 या 60 साल में वो कैसे नेचुरल दिखेंगे, इसको ध्यान में रखना होता है
-इस बात का ध्यान रखा जाता है कि जहां से बाल निकाले गए हैं वहां कोई साइड इफ़ेक्ट ना हो
-जहां किया गया है वहां नेचुरल दिखना चाहिए, घना दिखना चाहिए, खोपड़ी नहीं दिखनी चाहिए
हेयर ट्रांसप्लांट से जुड़ी कुछ बेसिक जानकारी आपको पता चल गई. अब बात करते हैं कुछ ऐसी टिप्स की जो डॉक्टर्स हेयर ट्रांसप्लांट करवाने से पहले और बाद में लोगों को देते हैं. और साथ ही जानते हैं इसमें ख़र्चा कितना आता है.
टिप्स -
-हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी करने से 2 या 3 दिन पहले शराब और स्मोकिंग एकदम नहीं करनी चाहिए
-बालों में कोई तेल ना लगाएं
-नॉर्मल शैम्पू इस्तेमाल करें
-बालों को ट्रिम न करें
-सर्जरी करवाने से पहले इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि बाल झड़ना रुक चुके हों
-हेयर लॉस को रोकने के लिए दवाइयां दी जाती हैं
-ट्रांसप्लांट करवाने से पहले ज़रूरी है कि मौजूदा बालों को झड़ने से रोकें, फिर ट्रांसप्लांट करवाएं. ये सबसे बेस्ट है
-हेयर ट्रांसप्लांट के एक हफ़्ते बाद तक, जहां नए बाल लगाए गए हैं, वहां किसी भी तरह की रगड़ नहीं लगनी चाहिए. उन्हें छूने से भी बचें
-उस एरिया में छिड़कने के लिए डॉक्टर्स एक स्प्रे देते हैं, जो हर 2 से 3 घंटे में इस्तेमाल करना है
-इससे वो एरिया ड्राई नहीं होगा
-पपड़ी नहीं जमेगी
-बालों की जड़ों को फ़ायदा पहुंचेगा
-जहां से बाल निकाले गए हैं उसको बीटाडीन स्क्रब से साफ़ करें
Comments
Post a Comment